EN اردو
होंटों पे सुख़न आँखों में नम भी नहीं अब के | शाही शायरी
honTon pe suKHan aaankhon mein nam bhi nahin ab ke

ग़ज़ल

होंटों पे सुख़न आँखों में नम भी नहीं अब के

सिद्दीक़ मुजीबी

;

होंटों पे सुख़न आँखों में नम भी नहीं अब के
इस तरह वो बिछड़ा है कि ग़म भी नहीं अब के

ख़ुद को दिल-ए-सरकश ने भी रक्खा न कहीं का
जीने पे रज़ा-मंद तो हम भी नहीं अब के

तन्हा हैं तो दरपेश हैं ख़तरात-ए-सफ़र और
यूँ बे-सर-ओ-सामाँ यहाँ कम भी नहीं अब के

क्या कहिए कि जो मुँह में ज़बाँ भी नहीं अपनी
अफ़्सोस कि हाथों में क़लम भी नहीं अब के

बे-रहम जुदाई का सबब भी नहीं मालूम
इक-गूना तअल्लुक़ का भरम भी नहीं अब के

क्या जाने 'मुजीबी' दिल-ए-क़ातिल में है क्या आज
महज़र में कोई जुर्म रक़म भी नहीं अब के