EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

दिल एक सदियों पुराना उदास मंदिर है
उमीद तरसा हुआ प्यार देव-दासी का

कृष्ण मोहन




जब भी की तहरीर अपनी दास्ताँ
तेरी ही तस्वीर हो कर रह गई

कृष्ण मोहन




जब भी मिले वो ना-गहाँ झूम उठे हैं क़ल्ब ओ जाँ
मिलने में लुत्फ़ है अगर मिलना हो काम के बग़ैर

कृष्ण मोहन




करें तो किस से करें ज़िक्र-ए-ख़ाना-वीरानी
कि हम तो आग नशेमन को ख़ुद लगा आए

कृष्ण मोहन




कृष्ण 'मोहन' ये भी है कैसा अकेला-पन कि लोग
मौत से डरते हैं मैं तो ज़िंदगी से डर गया

कृष्ण मोहन




मकाँ अंदर से ख़स्ता हो गया है
और इस में एक रस्ता हो गया है

कृष्ण मोहन




वो क्या ज़िंदगी जिस में जोशिश नहीं
वो क्या आरज़ू जिस में काविश नहीं

कृष्ण मोहन