EN اردو
एहसान दानिश शायरी | शाही शायरी

एहसान दानिश शेर

36 शेर

मक़्सद-ए-ज़ीस्त ग़म-ए-इश्क़ है सहरा हो कि शहर
बैठ जाएँगे जहाँ चाहो बिठा दो हम को

एहसान दानिश




सता लो मुझे ज़िंदगी में सता लो
खुलेगा पस-ए-मर्ग एहसान क्या था

एहसान दानिश




रहता नहीं इंसान तो मिट जाता है ग़म भी
सो जाएँगे इक रोज़ ज़मीं ओढ़ के हम भी

एहसान दानिश




न जाने मोहब्बत का अंजाम क्या है
मैं अब हर तसल्ली से घबरा रहा हूँ

एहसान दानिश




मरने वाले फ़ना भी पर्दा है
उठ सके गर तो ये हिजाब उठा

एहसान दानिश




मैं हैराँ हूँ कि क्यूँ उस से हुई थी दोस्ती अपनी
मुझे कैसे गवारा हो गई थी दुश्मनी अपनी

एहसान दानिश




लोग यूँ देख के हँस देते हैं
तू मुझे भूल गया हो जैसे

एहसान दानिश




शोरिश-ए-इश्क़ में है हुस्न बराबर का शरीक
सोच कर जुर्म-ए-तमन्ना की सज़ा दो हम को

एहसान दानिश




मैं जिस रफ़्तार से तूफ़ाँ की जानिब बढ़ता जाता हूँ
उसी रफ़्तार से नज़दीक साहिल होता जाता है

एहसान दानिश