मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद
उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई
I had hoped she would unveil at her own behest
and she waits for someone to make a request
असरार-उल-हक़ मजाज़
रूदाद-ए-ग़म-ए-उल्फ़त उन से हम क्या कहते क्यूँकर कहते
इक हर्फ़ न निकला होंटों से और आँख में आँसू आ भी गए
असरार-उल-हक़ मजाज़
रोएँ न अभी अहल-ए-नज़र हाल पे मेरे
होना है अभी मुझ को ख़राब और ज़ियादा
असरार-उल-हक़ मजाज़
फिर मिरी आँख हो गई नमनाक
फिर किसी ने मिज़ाज पूछा है
असरार-उल-हक़ मजाज़
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई
शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया
असरार-उल-हक़ मजाज़
क्यूँ जवानी की मुझे याद आई
मैं ने इक ख़्वाब सा देखा क्या था
असरार-उल-हक़ मजाज़
कुछ तुम्हारी निगाह काफ़िर थी
कुछ मुझे भी ख़राब होना था
असरार-उल-हक़ मजाज़
सब का तो मुदावा कर डाला अपना ही मुदावा कर न सके
सब के तो गरेबाँ सी डाले अपना ही गरेबाँ भूल गए
असरार-उल-हक़ मजाज़
मिरी बर्बादियों का हम-नशीनो
तुम्हें क्या ख़ुद मुझे भी ग़म नहीं है
असरार-उल-हक़ मजाज़

