देखने वाले यूँ तो बहुत देखे हैं लेकिन
मर जाऊँ जो कोई तेरी अदा से देखे
राशिद आज़र
देखने वाले यूँ तो बहुत देखे हैं लेकिन
मर जाऊँ जो कोई तेरी अदा से देखे
राशिद आज़र
जिन हाथों से बटती ख़ैरातें देखी थीं
इन आँखों से उन हाथों में कासे देखे
राशिद आज़र
अब तो इक पल के लिए भी न गंवाएँगे तुम्हें
ख़ुद को हारेंगे मगर जीत के लाएँगे तुम्हें
राशिद अनवर राशिद
अब तो इक पल के लिए भी न गंवाएँगे तुम्हें
ख़ुद को हारेंगे मगर जीत के लाएँगे तुम्हें
राशिद अनवर राशिद
दर्द की हद से गुज़रना तो अभी बाक़ी है
टूट कर मेरा बिखरना तो अभी बाक़ी है
राशिद कामिल
अपने बच्चों को मैं बातों में लगा लेता हूँ
जब भी आवाज़ लगाता है खिलौने वाला
राशिद राही

