रात भर शम्अ जलाता हूँ बुझाता हूँ 'सिराज'
बैठे बैठे यही शग़्ल-ए-शब तन्हाई है
सिराज लखनवी
न पी सको तो इधर आओ पोंछ दूँ आँसू
ये तुम ने सुन लिए इस दिल के सानेहात कहाँ
सिराज लखनवी
न मोहतसिब की ख़ुशामद न मय-कदे का तवाफ़
ख़ुदी में मस्त हूँ अपनी बहार में गुम हूँ
सिराज लखनवी
लहू में डूबी है तारीख़-ए-ख़िल्क़त-ए-इंसाँ
अभी ये नस्ल है शाइस्ता-ए-हयात कहाँ
सिराज लखनवी
क्यूँ ध्यान बटाती है मिरा गर्दिश-ए-दुनिया
हट जा कि न फ़र्क़ आए मिरी लग़्ज़िश-ए-पा में
सिराज लखनवी
कुछ और माँगना मेरे मशरब में कुफ़्र है
ला अपना हाथ दे मिरे दस्त-ए-सवाल में
सिराज लखनवी
ख़ुशा वो दौर कि जब मरकज़-ए-निगाह थे हम
पड़ा जो वक़्त तो अब कोई रू-शनास नहीं
सिराज लखनवी
ख़ुदा-वंदा ये कैसी सुब्ह-ए-ग़म है
उजाले में बरसती है सियाही
सिराज लखनवी
ख़बर रिहाई की मिल चुकी है चराग़ फूलों के जल रहे हैं
मगर बड़ी तेज़ रौशनी है क़फ़स का दर सूझता नहीं है
सिराज लखनवी

