मैं बंद कमरे की मजबूरियों में लेटा रहा
पुकारती फिरी बाज़ार में हवा मुझ को
बिमल कृष्ण अश्क
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
पड़ने लगे जो ज़ोर हवस का तो क्या निगाह
हर ज़ाविए से जिस्म निकलता दिखाए दे
बिमल कृष्ण अश्क
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
सभी इंसाँ फ़रिश्ते हो गए हैं
किसी दीवार में साया नहीं है
बिमल कृष्ण अश्क
टैग:
| साया |
| 2 लाइन शायरी |
तुम तो कुछ ऐसे भूल गए हो जैसे कभी वाक़िफ़ ही नहीं थे
और जो यूँही करना था साहब किस लिए इतना प्यार किया था
बिमल कृष्ण अश्क
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
उसे छत पर खड़े देखा था मैं ने
कि जिस के घर का दरवाज़ा नहीं है
बिमल कृष्ण अश्क
टैग:
| 2 लाइन शायरी |