रस्म-ए-ताज़ीम न रुस्वा हो जाए
इतना मत झुकिए कि सज्दा हो जाए
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
खिल उठे गुल या खिले दस्त-ए-हिनाई तेरे
हर तरफ़ तू है तो फिर तेरा पता किस से करें
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
ख़्वाब का रिश्ता हक़ीक़त से न जोड़ा जाए
आईना है इसे पत्थर से न तोड़ा जाए
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
कुछ ग़म-ए-जानाँ कुछ ग़म-ए-दौराँ दोनों मेरी ज़ात के नाम
एक ग़ज़ल मंसूब है उस से एक ग़ज़ल हालात के नाम
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
क्या जानिए कैसी थी वो हवा चौंका न शजर पत्ता न हिला
बैठा था मैं जिस के साए में 'मंज़ूर' वही दीवार गिरी
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
न ख़ौफ़-ए-बर्क़ न ख़ौफ़-ए-शरर लगे है मुझे
ख़ुद अपने बाग़ को फूलों से डर लगे है मुझे
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
वही क़ातिल वही मुंसिफ़ अदालत उस की वो शाहिद
बहुत से फ़ैसलों में अब तरफ़-दारी भी होती है
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
ज़िंदगी में पहले इतनी तो परेशानी न थी
तंग-दामानी थी लेकिन चाक-दामानी न थी
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद
वक़्त शाहिद है कि हर दौर में ईसा की तरह
हम सलीबों पे लिए अपनी सदाक़त आए
मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद

