EN اردو
मजीद अमजद शायरी | शाही शायरी

मजीद अमजद शेर

17 शेर

मैं रोज़ इधर से गुज़रता हूँ कौन देखता है
मैं जब इधर से न गुज़रूँगा कौन देखेगा

मजीद अमजद




ज़िंदगी की राहतें मिलती नहीं मिलती नहीं
ज़िंदगी का ज़हर पी कर जुस्तुजू में घुमिए

मजीद अमजद




ये क्या तिलिस्म है ये किस की यासमीं बाँहें
छिड़क गई हैं जहाँ-दर-जहाँ गुलाब के फूल

मजीद अमजद




तिरी याद में जल्सा-ए-ता'ज़ियत
तुझे भूल जाने का आग़ाज़ था

मजीद अमजद




तिरे ख़याल के पहलू से उठ के जब देखा
महक रहा था ज़माने में चार-सू तिरा ग़म

मजीद अमजद




सुपुर्दगी में भी इक रम्ज़-ए-ख़ुद-निगह-दारी
वो मेरे दिल से मिरे वास्ते नहीं गुज़रे

मजीद अमजद




शायद इक भूली तमन्ना मिटते मिटते जी उठे
और भी इस जल्वा-ज़ार-ए-रंग-ओ-बू में घुमिए

मजीद अमजद




निगह उठी तो ज़माने के सामने तिरा रूप
पलक झुकी तो मिरे दिल के रू-ब-रू तिरा ग़म

मजीद अमजद




मेरी मानिंद ख़ुद-निगर तन्हा
ये सुराही में फूल नर्गिस का

मजीद अमजद