EN اردو
ख़ुशबीर सिंह शाद शायरी | शाही शायरी

ख़ुशबीर सिंह शाद शेर

36 शेर

नए मंज़र के ख़्वाबों से भी डर लगता है उन को
पुराने मंज़रों से जिन की आँखें कट चुकी हैं

ख़ुशबीर सिंह शाद




रगों में ज़हर-ए-ख़ामोशी उतरने से ज़रा पहले
बहुत तड़पी कोई आवाज़ मरने से ज़रा पहले

ख़ुशबीर सिंह शाद




रफ़्ता रफ़्ता सब तस्वीरें धुँदली होने लगती हैं
कितने चेहरे एक पुराने एल्बम में मर जाते हैं

ख़ुशबीर सिंह शाद




रात मेरी आँखों में कुछ अजीब चेहरे थे
और कुछ सदाएँ थीं ख़ामुशी के पैकर में

ख़ुशबीर सिंह शाद




नई मुश्किल कोई दरपेश हर मुश्किल से आगे है
सफ़र दीवानगी का इश्क़ की मंज़िल से आगे है

ख़ुशबीर सिंह शाद




मुझे तुझ से शिकायत भी है लेकिन ये भी सच है
तुझे ऐ ज़िंदगी मैं वालिहाना चाहता हूँ

ख़ुशबीर सिंह शाद




मुझ को समझ न पाई मिरी ज़िंदगी कभी
आसानियाँ मुझी से थीं मुश्किल भी मैं ही था

ख़ुशबीर सिंह शाद




रेज़ा रेज़ा कर दिया जिस ने मिरे एहसास को
किस क़दर हैरान है वो मुझ को यकजा देख कर

ख़ुशबीर सिंह शाद




न जाने कितनी अज़िय्यत से ख़ुद गुज़रता है
ये ज़ख़्म तब कहीं जा कर निशाँ बनाता है

ख़ुशबीर सिंह शाद