EN اردو
इन्दिरा वर्मा शायरी | शाही शायरी

इन्दिरा वर्मा शेर

20 शेर

यही फ़साना रहा है जुनूँ के सहरा में
कभी फ़िराक़ के क़िस्से कभी विसाल की बात

It has always been so in the desert of mad longing
sometimes the legends of partings, sometimes the talk of meeting

इन्दिरा वर्मा




सिला दिया है मोहब्बत का तुम ने ये कैसा
मसर्रतों में भी रोने लगी हैं अब आँखें

What is this reward you have given for loving you
Even in the midst of happiness they cry, these eyes

इन्दिरा वर्मा




तुम्हारे बिना सब अधूरे हैं जानाँ
सबा फूल ख़ुश-बू चमन रौशनी रंग

My dearest, without you everything is incomplete
The morning breeze, flowers, fragrances, garden, light, colours

इन्दिरा वर्मा




उस से मत कहना मिरी बे-सर-ओ-सामानी तक
वो न आ जाए कहीं मिरी परेशानी तक

Do not even mention my penury to him
Lest he reaches the crux of my problems

इन्दिरा वर्मा




वक़्त ख़ामोश है टूटे हुए रिश्तों की तरह
वो भला कैसे मिरे दिल की ख़बर पाएगा

Time, like snagged relationships,is silent
I wonder how he will find news of me

इन्दिरा वर्मा




ये रौशनी तिरे कमरे में ख़ुद नहीं आई
शम्अ का जिस्म पिघलने के बाद आई है

This light didn't appear in your room on its own
It has come after burning the body of the candle

इन्दिरा वर्मा




ज़िंदगी आज तेरा लुत्फ़ ओ करम
कम अगर है तो आज कम ही सही

Look at my self-respect even in love
So what if I have my head axed for not bowing

इन्दिरा वर्मा




ये शफ़क़ चाँद सितारे नहीं अच्छे लगते
तुम नहीं हो तो नज़ारे नहीं अच्छे लगते

इन्दिरा वर्मा




शिकस्ता-दिल अँधेरी शब अकेला राहबर क्यूँ हो
न हो जब हम-सफ़र कोई तो अपना भी सफ़र क्यूँ हो

Broken herted, why is the traveler alone in the dark night
When there is no one to walk beside, why am I on this journey

इन्दिरा वर्मा