उस ने पूछा था क्या हाल है
और मैं सोचता रह गया
अजमल सिराज
मैं ने ऐ दिल तुझे सीने से लगाया हुआ है
और तू है कि मिरी जान को आया हुआ है
अजमल सिराज
मिरी मिसाल तो ऐसी है जैसे ख़्वाब कोई
मिरा वजूद समझ लीजिए अदम जैसे
अजमल सिराज
रह गया दिल में इक दर्द सा
दिल में इक दर्द सा रह गया
अजमल सिराज
ठहर गया है दिल का जाना
दिल का जाना ठहर गया है
अजमल सिराज
ये जो हम खोए खोए रहते हैं
इस में कुछ दख़्ल है तुम्हारा भी
अजमल सिराज
ज़िंदगी हम से चाहती क्या है
चाहती क्या है ज़िंदगी हम से
अजमल सिराज
ये उदासी का सबब पूछने वाले 'अजमल'
क्या करेंगे जो उदासी का सबब बतलाया
अजमल सिराज
लोग जीते हैं किस तरह 'अजमल'
हम से होता नहीं गुज़ारा भी
अजमल सिराज

