EN اردو
अब्दुल हमीद अदम शायरी | शाही शायरी

अब्दुल हमीद अदम शेर

90 शेर

साक़ी मुझे शराब की तोहमत नहीं पसंद
मुझ को तिरी निगाह का इल्ज़ाम चाहिए

the charge of being affected by wine, I do despise
I want to be accused of feasting from your eyes

अब्दुल हमीद अदम




नौजवानी में पारसा होना
कैसा कार-ए-ज़बून है प्यारे

अब्दुल हमीद अदम




पहले बड़ी रग़बत थी तिरे नाम से मुझ को
अब सुन के तिरा नाम मैं कुछ सोच रहा हूँ

अब्दुल हमीद अदम




फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत
फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ

अब्दुल हमीद अदम




पीर-ए-मुग़ाँ से हम को कोई बैर तो नहीं
थोड़ा सा इख़्तिलाफ़ है मर्द-ए-ख़ुदा के साथ

अब्दुल हमीद अदम




साक़ी मिरे ख़ुलूस की शिद्दत को देखना
फिर आ गया हूँ गर्दिश-ए-दौराँ को टाल कर

अब्दुल हमीद अदम




सब को पहुँचा के उन की मंज़िल पर
आप रस्ते में रह गया हूँ मैं

अब्दुल हमीद अदम




शायद मुझे निकाल के पछता रहे हों आप
महफ़िल में इस ख़याल से फिर आ गया हूँ मैं

अब्दुल हमीद अदम




सवाल कर के मैं ख़ुद ही बहुत पशेमाँ हूँ
जवाब दे के मुझे और शर्मसार न कर

अब्दुल हमीद अदम