EN اردو
ज़मीं थम गई है | शाही शायरी
zamin tham gai hai

नज़्म

ज़मीं थम गई है

शहनाज़ नबी

;

बदन में न पहली सी हिद्दत
न धड़कन है दिल में

जिए जाने की एक बे-शर्म आदत
इधर कुछ दिनों से

निगाहों में अपनी सुबुक कर रही है
हज़ारों बखेड़ों में भी जाने कब

बे-सत्र आ खड़ी होती है ये हक़ीक़त
तो क्या मैं भी उन अन-गिनत लोगों में हूँ

जिन्हें ज़िंदगी इक सज़ा है
कोई बद-दुआ है

मगर जी रहे हैं
अभी कुछ धुआँ सा नज़र आ रहा है

ज़रा धोंकनी से हवा दे के देखें
बुरा क्या है चिंगारी दो एक निकले

भभक उट्ठें फिर
सर्द पड़ते अँगारे